अलीगढ़। विजयगढ़ कस्बे के पास बिना अनुमति मिट्टी खनन की सूचना पर सीओ बरला की अगुवाई में पुलिस ने छापेमारी कर बसपा नेता की क्वालिस सहित 10 ट्रैक्टर, जेसीबी आदि जब्त किए और 16 लोग मौके से गिरफ्तार किए। हालांकि गिरफ्तार किए गए लोगों को थाने से निजी मुचलकों पर रिहा कर दिया गया। मगर मामले में एडीएम को रिपोर्ट भेज दी गई है।प्रभारी एसओ विजयगढ़ के अनुसार दुपहर में सूचना मिली कि कटरा मलोई के पास एक खेत से बिना अनुमति मिट्टी का खनन चल रहा है और मिट्टी बसपा नेता संजीव काका के सासनी चौराहा स्थित प्लाट पर डाली जा रही है। इस सूचना पर सीओ बरला अमित कुमार आदि ने छापेमारी कर दस ट्रैक्टर, बसपा नेता की क्वालिस, एक जेसीबी, एक बाइक जब्त करते हुए 16 कर्मचारी गिरफ्तार कर लिए। एसओ के अनुसार इस मामले में खनन संबंधी धाराओं में कार्रवाई कर पकड़े गए लोेगों को जमानत दी गई है, जबकि रिपोर्ट एडीएम प्रशासन को भेजी गई है।