फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी युगल की शादी पर भिड़े परिजन, बच्चा घायल

Fri, 21 Jul 2017 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस। 
विज्ञापन
fight
विज्ञापन
मुरसान क्षेत्र के एक ही गांव के रहने वाले प्रेमी युगल पिछले कुछ समय से लापता थे। शुक्रवार को दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली। इसका पता लगते ही दोनों के परिजन आपस में भिड़ गए। मारपीट में आरोपी लड़के के दो साल के भतीजे को ईंट लगने से चोट पहुंची है। मासूम के दादा यानी लड़के के पिता ने यूपी 100 को सूचना देकर कहा कि बच्चे की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है। इससे मुरसान पुलिस में खलबली मच गई।       
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक लड़की और लड़के के बीच पुराने प्रेम संबंध थे। परिजनों ने लड़की की शादी एक महीने पहले मथुरा के एक लड़के से कर दी। बावजूद इसके लड़की चंद रोज पहले गांव के प्रेमी के साथ चली गई। शुक्रवार को दोनों की शादी की खबर पता चली तो लड़की के पिता और परिजनों ने लड़के के घर पर हमला बोल दिया। जमकर मारपीट की गई। बच्चों के साथ भी ईंटों से हमला बोलते हुए बेरहमी से मारपीट की गई।

इसमें दो साल के मासूम को चोट पहुंची। इसके बाद लड़के के पिता ने ही यूपी 100 को फोन कर हत्या की झूठी सूचना दे दी। सूचना से मुरसान पुलिस हरकत में आ गई। यूपी 100 के बाद थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मारपीट का मामला निकलने पर पुलिस ने राहत की सांस ली। पुलिस आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की बात कह रही है। एसओ जगदीश चंद्र के मुताबिक दोनों पक्षों को हिरासत में लिया गया है।       
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें