फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनचले ने शिक्षिका को धमकाया, रिवॉल्वर तानी

Fri, 15 Dec 2017 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस।
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
शहर के एक स्कूल में पढ़ाने वाली शिक्षिका को एक मनचला बीते कई दिन से फोन पर तंग कर रहा था। यही नहीं शिक्षिका के फोन नहीं उठाने पर आरोपी उसके स्कूल पहुंच गया और शिक्षिका पर रिवॉल्वर तान दी। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


पुलिस को दी अपनी शिकायत में शिक्षिका का कहना है कि आरोपी उन्हें क ई दिन से फोन कर रहा था। फोन पर वह अक्सर अश्लील बातें करता था। यही नहीं विरोध करने पर गाली-गलौज कर धमकाता था। शिक्षिका को समझ नहीं आ रहा था कि आखिर आरोपी चाहता क्या है? शिक्षिका ने आरोपी का फोन उठाना बंद कर दिया तो वह अलग-अलग नंबरों से फोन कर परेशान करने लगा। फोन उठाने पर जब भी शिक्षिका उसकी आवाज सुनती, फोन काट देती।

इससे आरोपी बौखला गया। गुरुवार को आरोपी शिक्षिका के स्कूल पहुंच गया। शिक्षिका उस समय एक क्लास में पढ़ा रही थी। आरोपी के पास रिवॉल्वर देख स्कूल का बाकी स्टाफ सकपका गया। आरोपी ने स्कूल में दाखिल होते ही शिक्षिका पर रिवॉल्वर तान दी।
विज्ञापन


इस पर स्कूल का स्टाफ एकजुट हो गया और आरोपी का विरोध करने लगा। आरोपी शिक्षिका को धमकी देकर भाग गया। कोतवाल जसपाल सिंह पवार ने बताया कि आरोपी प्रमोद कुमार अलीगढ़ के भांकरी गांव का रहने वाला है। आरोपी के विरुद्ध धारा 354 और 506 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें