फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोलेरो सवार बदमाशों ने लूटी नकदी और मोबाइल

Sun, 07 Feb 2016 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सादाबाद। बोलेरो सवार बदमाशों ने गांव मढ़ाका के एक युवक को बिस्कुट खिलाकर और कोल्ड ड्रिंक पिलाकर अचेत कर दिया। युवक से दो मोबाइल, एक बैग और पांच हजार रुपये की नकदी लूट ली। बदमाश युवक को कुरसंडा मोड़ के निकट पटरी किनारे डाल कर फरार हो गए। शनिवार को पीड़ित ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। गांव मढ़ाका सहपऊ निवासी विजय कुमार पुत्र संजय कुमार चार फरवरी की  शाम आगरा से सादाबाद आ रहा था। तभी एक बुलेरो गाड़ी उसके पास आकर रूकी, उसने सादाबाद चलने को कहा तो वह उसमें बैठ गया। रास्ते में उसमें बैठे चार-पांच लोगों ने उसे बिस्कुट और कोल्डड्रिंक पिलाई। कोल्ड ड्रिंक  पीते ही वह अचेत हो गया। अचेत अवस्था में बुलेरो में सवार बदमाशों ने उससे दो मोबाइल फोन, दो जोड़ी कपड़े, एक ब्लेजर और पांच हजार रूपये की नकदी व कंबल छीन लिया और उसे गाड़ी से फेंककर फरार हो गए। सूचना पर वहां उसके पिता पहुंच गए और अचेतावस्था में ही घर लेकर आए। घटना की शिकायत विजय अपने परिजनों के साथ शनिवार को सादाबाद कोतवाली लेकर पहुंचा। विजय से पूछताछ के बाद पुलिस ने घटनाक्रम को थाना एत्मादौला आगरा का बताते हुए आगरा जाकर मामला दर्ज कराने को कहा। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें