फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की मौत के बाद सड़क जाम

Sun, 07 Feb 2016 12:08 AM IST
अमर उजाला/बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। जिला महिला अस्पताल में गर्भवती की प्रसव के कुछ घंटे बाद मौत हो गई। इससे नाराज लोगों ने अस्पताल कर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल के सामने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया।सूचना पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने तहरीर लेकर कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खत्म कराया।
विज्ञापन


रामपुर गायघाट निवासी ओंकार की पत्नी गुड़िया को बुधवार को जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार को उसे ऑपरेशन से बच्चा पैदा हुआ था। शनिवार की भोर में अचानक उसकी तबियत बिगड़ी और सुबह सात बजे के करीब उसकी मौत हो गई।

इससे गुस्साए परिवार के लोगों ने डॉक्टर समेत सभी कर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। अस्पताल में मौजूद अन्य लोगों ने भी उनका समर्थन किया।
विज्ञापन


नारेबाजी करते हुए लोग सड़क पर आ गए। उन्होंने अस्पताल के सामने मेन रोड पर जाम लगा दिया।लोग महिला अस्पताल के डाक्टर और अन्य कर्मियों के विरुद्ध नारेबाजी करते रहे। जाम की सूचना पर पहुंचे शहर कोतवाल सच्चिदानंद और सीओ सिटी अतुल सोनकर ने गुस्साए लोगों को समझाया।
विज्ञापन


दिवंगत गुड़िया के भाई शिवकुमार निवासी नेऊरी गाड़ा कुसरौत थाना नगर से तहरीर लेकर कार्रवाई का आश्वासन देने परलोग माने और जाम खोला।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें