हाथरस। शहर की घनी आबादी में तड़के शव मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त की और परिजनों को सूचित किया। पुलिस का कहना है कि युवक शराब पीने का आदी था। शराब के कारण ही उसकी मौत हुई। परिजनों के शिकायत नहीं करने पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया।
शहर के मोहल्ला हलवाई खाने में एक धर्मशाला के पास बेसुध पड़े युवक को देख लोग इकट्ठे हो गए। नशे में होने की आशंका पर उसे हिलाकर देखा गया। इसके बाद लोगों ने उसकी नब्ज टटोली। मरा होने की आशंका पर पुलिस को सूचित कर दिया गया। सदर कोतवाली के इंस्पेक्टर मनोज शर्मा ने बताया कि हलवाई खाने में एक तख्त पर युवक का शव पड़ा था। उसकी शिनाख्त लक्ष्मी नगर के बच्चू के रूप में की गई। परिजनों के मुताबिक बच्चू रात से ही घर से लापता था। वह रोज शराब पीने का आदी था। ज्यादा शराब पीने से उसकी मौत होने का अनुमान है।