फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घटनाएं नहीं रुकीं तो आंदोलन करेगी भाजपा

Fri, 12 Feb 2016 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। जिले में हो रहीं आपराधिक वारदातों के विरोध में भारतीय जनता पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष रामवीर सिंह परमार के नेतृत्व में नवागत पुलिस अधीक्षक अजय पाल शर्मा से मिला। जिलाध्यक्ष ने कहा कि थाना हसायन के ग्राम में दिसंबर में हुई लूट, डकैती एवं बलात्कार की घटना को मामूली चोरी की वारदात बताना एवं एक अपराधी को पहचान लेने पर भी कोई सख्त कार्रवाई अमल में नहीं लाना थानाध्यक्ष की भूमिका पर कई सवाल खड़े करता है। उन्होंने बताया कि इसी प्रकार कोतवाली मुरसान क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी के साथ एक समुदाय विशेष के युवकों द्वारा दुष्कर्म की घटना में रिपोर्ट होने के बावजूद तीनों नामजदों में से किसी की भी गिरफ्तारी नहीं होना पुलिस की निष्क्रियता का प्रमाण है। चंदपा क्षेत्र के गांव की घटना में भी पुलिस द्वारा आनन-फानन की गई एकतरफा कार्रवाई निश्चित ही सत्ता के दबाव में की गई है।जिलाध्यक्ष ने कहा है कि यदि शीघ्र ही जिले में हो रही आपराधिक घटनाओं पर अंकुश नहीं लगाया जाता है तो भाजपा शासन-प्रशासन के विरुद्ध व्यापक आंदोलन छेड़ेगी। प्रतिनिधिमंडल में पूर्व जिलाध्यक्ष मा. सत्यपाल सिंह, सुभाष सेंगर, पूर्व विधायक हरीशंकर माहौर, जिला महासंपर्क प्रमुख डॉ. चंद्रशेखर रावल, नगराध्यक्ष अशोक अग्रवाल, संजय सक्सेना, सुनीत आर्य, मुकेश कौशिक, अनिल कूलवाल, मोहन पंडित, वंशी पंडित, सांसद प्रतिनिधि विवेकशील राघव, नरेंद्र सिंह चौहान, सेक्रेटरी सिंह यादव, धीरेंद्र सिंह चौहान, विजयभारत कुलश्रेष्ठ, भाष्कर सिंह, प्रबल प्रताप सिंह, सचिन कुमार सिंह, विक्रम सिंह जादौन, रमेश राजपूत, दुर्गेश सेंगर, सचिन कुमार दीक्षित, दिनेश शर्मा, संजय परमार, ब्रजेश चौहान, चौ. चंद्रवीर सिंह, सत्यप्रकाश यादव, विपिन लाल एवं शिवशंकर गुलाटी आदि भाजपाई थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें