फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपाइयों ने पुलिस को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम

Wed, 10 Feb 2016 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। मुरसान के गांव में दूसरे समुदाय के दबंगों द्वारा दलित किशोरी के साथ तमंचे के बल पर दुष्कर्म का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। भाजपाइयों ने मुरसान थाने के एसओ से मिलकर आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर कार्रवाई की मांग की है। भाजपा जिलाध्यक्ष रामवीर सिंह परमार के नेतृत्व में भाजपाई बुधवार को दलित किशोरी के परिजनों से मिले और न्याय दिलाए जाने के लिए संघर्ष करने का भरोसा दिलाया। भाजपाई वहां से मुरसान थाने पहुंच गए और एसओ से भी मिले। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि यदि आरोपियों को शीघ्र ही गिरफ्तार नहीं किया गया तो 24 घंटे बाद भाजपाई पुलिस के खिलाफ आंदोलन छेड़ देंगे। इस दौरान भाजपा नेता चौ. चंद्रवीर सिंह, रामकुमार वर्मा, वीरेंद्र सिंह चौहान, कुल्ली चौधरी, दीपक सिसौदिया, ब्रजेंद्र कुमार, राजेश गौतम, सुनीत आर्य, मुकेश पौरुष, मुकेश राना आदि भाजपाई साथ थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें