फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइकर्स ने दंपती से नगदी-जेवरात लूटे 

Sat, 01 Jul 2017 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सिकंदराराऊ। 
विज्ञापन
loot
विज्ञापन
रतिभानुपुर भैंकुरी मार्ग पर शुक्रवार की दोपहर 12 बजे बाइक सवार दंपती से बाइकर्स ने लूटपाट कर ली। बाइक सवार तीन बदमाश उनसे नकदी और जेवरात लूट ले गए। वारदात को अंजाम देकर बदमाश एटा की तरफ भाग गए।
विज्ञापन


कासंगज के गांव खुर्रमपुर मोहनपुरा निवासी राजवीर सिंह पत्नी मंजुलता के साथ बाइक पर सवार होकर गांव पोरा की तरफ एक समारोह में भाग लेने जा रहे थे। पोरा पर पेट्रोल पंप के पास पीछे से बाइक पर आ रहे तीन बदमाशों ने ओवरटेक कर उनकी बाइक को रुकवा लिया। दो बदमाशों ने दंपती की कनपटी पर तमंचा लगा दिया। इसके बाद मंजुलता से सोने के कुंडल, चेन, अंगूठियां उतरवा ली तथा राजवीर की जेब में मोबाइल, 3500 रुपये लूट लिए। कोतवाल प्रमोद कुमार द्विवेदी का कहना है कि उन्हें बदमाशों द्वारा दंपती का पीछा करने की सूचना मिली थी, लूट के संबंध में कोई जानकारी नहीं मिली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें