फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहूू की हत्या कर ट्रेन के आगे कूदा जेठ

Mon, 11 Apr 2016 11:44 PM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शव पर विलाप करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो हाथरस
विज्ञापन
हाथरस। सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव खोंडा हजारी के पूर्व सभासद राजेंद्र प्रसाद के बड़े बेटे संजय ने अपने छोटे भाई मुकेश की पत्नी को गोली मारने के बाद खेड़ा बरामई रेलवे क्रॉसिंग के पास पैंसेंजर ट्रेन के आगे कूद कर खुदकुशी कर ली। मुकेश ने सदर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बड़े भाई पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उसका कहना है कि उसका बड़ा भाई पिछले कई दिनों से उसकी पत्नी से शारीरिक संबंध बनाने की फिराक में था। बात नहीं मानने पर उसने इसकी पत्नी की गोली मार कर हत्या कर दी। मुकेश की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मुकेश का कहना है कि वह पिछले कई दिनों से घर से बाहर था। मुरसान गेट पर मोबाइल की दुकान करने वाला उसका बड़ा भाई उसकी पत्नी पर गलत नीयत रखता था और शारीरिक संबंध बनाने की फिराक में था। इस बात को लेकर कुछ दिनों पहले उनमें झगड़ा भी हुआ था। सोमवार की सुबह गांव में देवी जागरण का कार्यक्रम था। मुकेश सिर में निकले फोड़े को लेकर घर से बाहर गया हुआ था। जबकि घर के बाकी सदस्य जागरण में गए हुए थे। मौका देखकर करीब 11 बजे तमंचा लेकर संजय घर आ गया और उसने उसकी पत्नी रीता से जबरदस्ती करनी शुरू कर दी। रीता ने इसका विरोध करते हुए शोर मचाया। इससे गुस्साए संजय ने उसे गोली मार दी। गोली सिर में लगने के चलते रीता की मौके पर ही मौत हो गई। गांव के लोगों को जब इसका पता चला तो वे उसके घर आ गए, पर उन्हें देखते ही संजय वहां से भाग खड़ा हुआ। बाद में उसने ट्रेन से कटकर जान दे दी। कोतवाली पुलिस जब रीता की हत्या की जांच कर रही थी। इसी बीच खेड़ा बरामई के पास पूर्वोत्तर रेलवेे के ट्रैक पर एक बजे मथुरा से आने वाली पैसेंजर ट्रेन की चपेट में किसी युवक के आने की सूचना मिली। छानबीन में पुलिस के संजय की खुदकुशी का पता चला। इसके बाद सीओ सिटी प्रीति सिंह, सदर कोतवाल मनोज शर्मा, एसओ हाथरस गेट केपी सिंह और मुरसान थानाध्यक्ष मोहम्मद असलम मौके पर पहुंच गए। बाद में घटनास्थल पर एसपी डॉ. अजय पाल शर्मा भी पहुंचे। ट्रेन की चपेट में आने से संजय का शरीर तीन टुकड़ों में बंट गया था। संजय के तीन छोटे बच्चे हैं, जबकि मुकेश की पत्नी रीता के से दो बच्चे हैं। 

महिला के पति ने जो तहरीर दी है, उसमें अपने भाई पर उसकी पत्नी के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाने की बात कही गई है। अभी तक की जांच में भी यह सब सामने आया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. अजय पाल शर्मा, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें