फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीडीसी सदस्य को उठाने के मामले में रिपोर्ट

Sat, 27 Feb 2016 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सादाबाद। गढ़ी गुमानी में बीडीसी सदस्य को जबरन ले जाने और विरोध के लिए कार पर लटकी उसकी बेटी के घायल होने के मामले में मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। 
विज्ञापन

बीडीसी मनोज के भाई मुकेश पुत्र चंद्रपाल की तरफ से दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा गया है कि उसके भाई मनोज उर्फ मंजू सिंह को कुछ लोगों ने घर से खींचकर गाड़ी में डाल लिया। उसके साथ जातिसूचक गाली-गलौज की गई। जब उसकी भतीजी नीतू पुत्री मनोज ने इसका विरोध किया तो इन लोगों ने उसके ऊपर गाड़ी चढ़ा दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसका उपचार आगरा में चल रहा है। रिपोर्ट में पप्पू डीलर निवासी पिपरामई, अतुल अग्रवाल निवासी नामालूम और 8-10 अन्य को आरोपी बनाया गया है। रिपोर्ट धारा 325, 452, 342, 504, 506,147,149 और एससी-एसटी एक्ट के तहत दर्ज की गई है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें