फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक अफसर पर सहकर्मी को प्रताड़ित करने के आरोप

Mon, 01 Feb 2016 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। एक बैंक के अधिकारी द्वारा महिला सहकर्मी को प्रताड़ित करने का मामला प्रकाश में आया है। इसकी शिकायत वरिष्ठ अधिकारियों से भी की गई है, लेकिन बैंक अधिकारियों और कर्मियों ने इसे परिवार का मामला बताते हुए इसे आपसी सुलह से निपटाने की बात कही है।इस बैंक के अधिकारी पर आरोप है कि उनके द्वारा लंबे समय से बैंक में पीओ बनकर आई एक युवती को गलत नीयत से प्रताड़ित किया जा रहा है। इसका खुलासा पिछले दिनों युवती ने अपने कर्मियों के बीच किया। जब यह मामला कर्मचारी नेताओं के बीच पहुंचा तो इन कर्मचारियों ने इस बैंक अधिकारी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया, लेकिन बैंक के वरिष्ठ अधिकारियों ने इस मामले की विधिवत जांच करते हुए कार्रवाई करने का भरोसा देकर इस मामले में निपटाने के प्रयास किए हैं। चर्चा है कि बैंक के आला अधिकारी इसकी जांच के लिए मंगलवार को यहां आ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें