फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लाक प्रमुख बाबागंज समेत दस हुए फरार

Mon, 01 Feb 2016 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम ब्रांच इलाहाबाद प्रभारी जेपी राय ने बताया कि अवैध शराब फैक्ट्री चलाने के मामले में दस लोगों की तलाश है। ये सभी फरार हो गए हैं। उनके खिलाफ प्रतापगढ़ के महेशगंज थाने में केस दर्ज किया गया है। उनमें फैक्ट्री संचालक फुरमई सुल्तानपुर गांव महेशगंज निवासी सुधाकर सिंह, उसका भाई दिवाकर सिंह, बाबागंज का ब्लाक प्रमुख पंकज सिंह, भूपियामऊ कोतवाली प्रतापगढ़ का विनोद सिंह, फैक्ट्री मैनेजर वीरागंज महेशगंज निवासी कल्याणी दुबे, मुख्य शराब विक्रेता गोलू और धर्म सिंह, फैक्ट्री में शराब की लोडिंग कराने वाला आकाश, कर्मचारी मनोज सिंह और पूरेझाऊ गांव का प्रधान कुलदीप पटेल उर्फ मुन्ना शामिल है। प्रधान इस फैक्ट्री के मुख्य कर्ताधर्ताओं में शामिल है। इनकी तलाश जारी है।  
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें