फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केबल नेटवर्क कर्मचारी पर जानलेवा हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। शहर में डिश के कारोबार में दो नये केबल नेटवर्क के कूदने से गैंगवार शुरू हो गया है। कनेक्शनों को लेकर हर रोज डिश कर्मचारियों के गुट आपस में भिड़ रहे हैं। सोमवार सुबह एक डिश नेटवर्क के कर्मचारी पर दूसरे डिश नेटवर्क के लोगों ने सरिया, डंडों से हमला बोल दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके शरीर में कई जगह फ्रैक्चर है। गंभीर अवस्था में कर्मचारी को जिला अस्पताल लाया गया, जहां से उसे आगरा रेफर कर दिया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सीटीवी नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक राजकुमार उपाध्याय के मुताबिक उनके कर्मचारी संजय उपाध्याय निवासी गली तेलियान को बीबीसीएन केबल नेटवर्क के निदेशक संजय शर्मा, सुबोध और विनोद ने उस समय घेर लिया जब आटा पिसवाने एक दुकान पर गया था। आरोपियों ने सरिया, डंडों से संजय पर हमला बोल दिया।
उसे जमकर पीटा गया। इतना ही नहीं उस पर फायर भी किया गया लेकिन वह बच निकला। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, सभी आरोपियों के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने सुबह ही मुकदमा दर्ज कर लिया। डिश             की लड़ाई में अभी तक पुलिस दोनों ओर से पांच मुकदमे दर्ज  कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें