फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असलहा लहराना पड़ा भारी, जेल भेजा

Thu, 24 Mar 2016 12:05 AM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
तमंचा के साथ पकड़ा गया युवक। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो हाथरस
विज्ञापन
हाथरस। एक युवक को तमंचा लहराना भारी पड़ गया। युवक को पुलिस ने दबोच लिया। आरोपी के विरुद्ध 25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। हालांकि आरोपी का कहना है कि तमंचा उसका नहीं है और उसके दोस्त ने बस यूं ही उसे रखने को दिया था। 
विज्ञापन


पुलिस ने बुधवार को तालाब चौराहे के पास मथुरा रोड की ओर गश्त के दौरान युवक के पास से अवैध हथियार बरामद किया। एसआई ईतुल चौधरी ने बताया कि आरोपी रुतबा जमाने को हवा में तमंचे को लहरा रहा था। तभी पुलिस की नजर उस पर पड़ी और उसे दबोच लिया गया। उसने कपड़ों में तमंचे को छिपा लिया। तलाशी ली गई तो तमंचा मिल गया। मुकदमा दर्ज करने के बाद तमंचा रखने का आरोपी मोहन सिंह पुत्र जसवंत सिंह निवासी गोंडा, अलीगढ़ के परिजन भी सदर कोतवाली पहुंचे और आरोपी के अपराधी प्रवृति के नहीं होने की बात कही। इस पर पुलिस ने साफ किया कि अवैध रूप से हथियार को रखना अपराध की श्रेणी में आता है। भले ही यह अपराध अनजाने में क्यों नहीं किया गया हो। तमंचा लहराने से कोई हादसा भी हो सकता था और किसी की मौत भी हो सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें