पुरामुफ्ती थाना क्षेत्र के टिकरी गांव का रहने वाला मोबीन अहमद पुत्र मोहम्मद अकबर शुक्रवार की दोपहर साथी बुद्दू पुत्र मोहन लाल के साथ बाइक से सल्लाहपुर गया था। लौटते समय चौकी के समीप तेज रफ्तार टेंपों ने बाइक में टक्कर मार दी। दुर्घटना में दो युवक घायल हो गए।
इसी तरह मंदर मोड़ के समीप रहीमाबाद निवासी जगदेव सामने से आ रही बाइक से टकरा गया। दुर्घटना में उसे भी गंभीर चोटें आई है। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करा दिया है।