फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखईपुर गैंग के बदमाशों पर लगेगी गैंगेस्टर

Mon, 16 May 2016 11:33 PM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। अखईपुर गैंग का एक सरगना और कई सदस्य पुलिस के हत्थे चढ़ चुके हैं। शातिर अपराधियों पर पुलिस जल्द ही गैंगेस्टर लगाएगी। इन सदस्यों पर हत्या, लूट और अपहरण के कई मामले दर्ज हैं। 
विज्ञापन


गैंग के सरगना अविनाश ठाकुर पर हाथरस में एक हत्या, जानलेवा हमले, मडराक में डबल मर्डर, अलीगढ़ में बसपा नेता धर्मेंद्र चौधरी की हत्या जैसे कई सनसनीखेज आरोप हैं। वहीं गैंग के सदस्य कृष्ण कुमार पर कुख्यात राजेश टोंटा के भाई दिलीप की हत्या समेत कई गंभीर आरोपों में मुकदमे चल रहे हैं। गैंग के एक और सदस्य हरदुआगंज के संजय पर तो बच्चों के अपहरण करने का आरोप है। उस पर मासूम बच्चों के अपहरण के तीन मुकदमे दर्ज हैं। फिलहाल यह सभी गैंग बनाकर लूट करने या कराने, हत्या करने, जमीनाें पर कब्जा करने का काम कर रहे हैं। 
अखईपुर गैंग पिछले कई सालों से हाथरस, अलीगढ़ और आसपास जिलों में खौफ का पर्याय बना हुआ है, लेकिन इस गैंग पर गैंगेस्टर की कार्रवाई पुलिस पहली बार करेगी। सदर कोतवाल मनोज शर्मा का कहना है कि गैंगेस्टर लगने के बाद गैंग के हर सदस्य का पूरा रिकॉर्ड, ब्योरा पुलिस के पास रहेगा। उसकी हर गतिविधि पर पुलिस की नजर रहेगी। 
विज्ञापन



पेशी के दौरान मिलने वालों का तांता
अखईपुर गैंग के सदस्यों की पेशी के दौरान कोर्ट पर उससे मिलने वाले लोगाें की संख्या अच्छी खासी रही। ज्यादातर ने खुद को उसी के गांव का बताया। कुछ रिश्तेदार थे और कुछ मित्र।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें