फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा की घटना के बाद हाथरस में अलर्ट

Thu, 25 Feb 2016 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। आगरा में हुई विहिप कार्यकर्ता की हत्या के बाद जिले में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है। एसपी के निर्देश पर जिले में यलो स्कीम लागू कर दी गई। सभी थानों के फोर्स को एकत्रित किया और शहर के मिश्रित आबादी वाले इलाकों में पीएसी के साथ पुलिस फोर्स ने फ्लैग मार्च किया। इधर, हाथरस से एएसपी अजयशंकर राय, सीओ सादाबाद नरेंद्र देव, एसओ हाथरस जंक्शन सुधीर कुमार के नेतृत्व में काफी फोर्स आगरा भेजा गया है।एसपी अजयपाल शर्मा के नेतृत्व में दंगा नियंत्रण का रिहर्सल भी कराया गया। शहर के खासकर लाला का नगला, नाई का नगला, किला गेट समेत कई मिश्रित आबादी वाले इलाकों में नाकेबंदी कर वाहनों की आवाजाही रोक दी गई। रिहर्सल में जिले के सभी थानों के एसओ और पुलिस के आला अफसर शामिल रहे। वाहनों को रूट डायवर्ट कर दूसरे रास्तों से निकाला गया। पुलिस की कार्रवाई से शहरवासी एकबार तो दहशत में आ गए। लोग यह जानने को आतुर रहे कि आखिर शहर में हुआ क्या है। एसपी का कहना है कि यलो स्कीम के तहत एहतियातन यह रिहर्सल किया गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें