फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति से झगड़े के बाद पिया टॉयलेट क्लीनर, मौत

Thu, 13 Sep 2018 11:55 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
विज्ञापन
toilet cleaner - फोटो : demo pic
विज्ञापन
 कोतवाली हाथरस गेट के अलीगढ़ रोड स्थित गांवं की महिला ने पति से कहासुनी के बाद टॉयलेट क्लीनर पी लिया, जिसके बाद महिला की हालत खराब होने पर उसे अलीगढ़ और फिर आगरा के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।  
विज्ञापन


शहर से सटे एक गांव निवासी व्यक्ति की अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इस बात से गुस्साई पत्नी ने घर में रखे टॉयलेट क्लीनर को पी लिया, जिससे उसकी तबियत खराब हो गई। परिवार के लोग उसे अलीगढ़ लेकर पहुंचे। यहां दो दिन चले इलाज के बाद भी उसकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ।

गंभीर हालत में उसे आगरा रेफर कर दिया गया। यहां एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मंगलवार और बुधवार की रात को उसकी मौत हो गई। महिला का शव गांव आया तो उसके मायके पक्ष के लोगों ने थोड़ा विरोध जताया, लेकिन उसके दो बच्चों की  पूरी देखभाल की जिम्मेदारी लिए जाने के बाद मायके पक्ष के लोग शांत हो गए और शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें