फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए दर्जन भर सटोरिये दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन


कोतवाली हाथरस गेट पुलिस ने सूचना के आधार पर 12 लोगों को सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए पकड़ा है। इनके पास से सट्टे की पर्ची व रुपए भी बरामद किए गए हैं।

शहर में सट्टे का कारोबार अभी भी चल रहा है। मंगलवार को मारपीट के मामले के बाद पुलिस सक्रिय हुई तो सट्टे की खाईबाड़ी करने वालों के ठिकानों पर छापेमारी की गई, जिसमें हरीशचंद्र निवासी नगला तंदुला के पास से 2,075 रुपये सट्टा पर्ची और प्रमोद के पास से 20 रुपये बरामद किए।
विज्ञापन


संतोष निवासी रमनपुर के पास से 210 रुपये, विनोद निवासी रमनपुर के पास 20, अभिषेक निवासी नगला तंदुला से 10 रुपये, विनीत निवासी रमनपुर, रवि निवासी भोजपुर, विजय निवासी जागेश्वर, अजय निवासी ओढ़पुरा, पवन कुमार निवासी तमनागढ़ी, आशीष निवासी ओढ़पुरा और जीवन निवासी भोजपुर को पुलिस ने गिरफ्तार किया। इन सभी के पास से कुल 2,675 रुपये और सट्टा पर्ची पुलिस ने बरामद की है। यह जानकारी एसएचओ जितेंद्र कुमार दीखित ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें