फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई-रिक्शा चालक की हुई हत्या, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन


ई-रिक्शा चालक की मौत के मामले में पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। रिपोर्ट दर्ज होने में हुई देरी का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की स्थिति साफ नहीं होना था, लेकिन अब मेडिकल बोर्ड ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट स्पष्ट कर दी है। इसके बाद इस हत्या की रिपोर्ट अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज की गई है। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस केस को वर्क आउट करने में लगी है।

उल्लेखनीय है कि कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव कैमार निवासी ई-रिक्शा चालक जीशान (20 वर्ष) पुत्र कल्लू का शव 25 जनवरी 2019 की सुबह हतीसा बाईपास पुल के निकट पोखर में शव मिला था। परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर की थी, जिस पर शव का पोस्टमार्टम हुआ।
विज्ञापन


पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर पुलिस ने आपत्ति जताई, जिसके बाद तीन डॉक्टरों की टीम ने रिपोर्ट का गहनता से अध्ययन करने के बाद स्थिति साफ की। अब पुलिस ने ई-रिक्शा चालक की हत्या का मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन


ई-रिक्शा चालक के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर जो संशय था। उसे डॉक्टरों की टीम ने दूर करते हुए मौत का कारण स्पष्ट करते हुए रिपोर्ट दे दी है, उसके आधार पर एएफआई दर्ज की गई है।
-जितेंद्र कुमार दिखित, एसएचओ हाथरस गेट।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें