क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
जलेसर रोड पर 20 अप्रैल को शहर कोतवाली पुलिस से मुठभेड़ के आरोपी टोंटा गैंग के दो सदस्यों ने गुरुवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया। मुठभेड़ के बाद से आरोपी फरार थे और पुलिस उनकी तलाश में लगातार दबिश दे रही थी।
सदर कोतवाल जसपाल सिंह पंवार ने बताया कि 20 अप्रैल को पुलिस एक इनामी बदमाश की तलाश में जलेसर रोड से जा रही थी। कांशीराम टाउनशिप पर एक कार में मौजूद टोंटा गैंग के सदस्यों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई थी।
पुलिस ने सुमित गौतम निवासी सादाबाद गेट को दबोच लिया था, जबकि मौके से संजीव उर्फ संजू पुत्र प्रवेंद्र पाल सिंह और प्रदीप पुत्र रामभूल निवासीगण नगला इमलिया भाग निकले थे। पुलिस ने कार और उसके अंदर रखी लाइसेंसी इंग्लिश राइफल, तमंचा और कारतूस के अलावा 14,265 रुपये मिले थे।
पुलिस को कार के अंदर से एक मोबाइल और कई टेलीफोन डायरी मिली थी। कार के अंदर से पुलिस को कुछ कागजात भी मिले थे जो टोंटा गैंग के सदस्य मोना ठाकुर की जमानत से संबंधित थे। मोना ठाकुर इस समय जेल में है। इन कागजातों की जांच की जा रही है।