फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैरिज होम में शादी समारोह के दौरान जमकर हंगामा, तोड़फोड़, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन


मथुरा रोड सादाबाद स्थित बिहारी मैरिज होम में शादी समारोह के दौरान जमकर मारपीट, गाली गलौज, तोडफ़ोड़ और हंगामा हुआ। इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से थाने में तहरीर दी गई है। विवाद में दोनों पक्षों के दो लोग घायल हो गए।

गांव मड़नई थाना सादाबाद निवासी गोपाल सिंह पुत्र चरन सिंह ने तहरीर में आरोप लगाए कि उसकी बेटी की शादी श्री बिहारी मैरिज होम में हो रही थी। इसी दौरान रात करीब साढ़े 12 बजे लूट करने के इरादे से एक युवक अपने साथियों के साथ लाठी डंडों हथियारों से लैस होकर मैरिज होम में आ गया। इन लोगों ने मैरिज होम में गाली गलौज और तोड़ फोड़ की। इन युवकों को समझाने का प्रयास किया गया तो यह लोग मैरिज होम से बाहर चले गए। बाहर इन लोगों ने दो युवकों ने जान से मारने की नीयत से तमंचों से फायर किए।
विज्ञापन


इन युवकों ने जाते समय अपनी गाड़ी से समारोह में आए कुछ लोगों पर जान से मारने की नीयत से गाड़ी चढ़ा दी, जिससे आसू पुत्र रनवीर सिंह के पैर में चोट आई। उन्होने घटना की सूचना 100 नंबर पर भी दी। इधर, दूसरे पक्ष की ओर से सुभाष पचहरा पुत्र स्व. महाराज सिंह निवासी आगरा बाईपास रोड सादाबाद ने थाने में दी तहरीर में आरोप लगाए कि वह तथा उसका बेटा सचिन मय परिवार शकुंतला गेस्ट हाउस मथुरा रोड में जगवीर निवासी मीरपुर के लड़के की शादी में गए थे, वहां पर गांव मड़नई के छह लोग हाथों में अवैध तमंचे, लाठी डंडे लिए गेस्ट हाउस के बाहर घूम रहे थे।
विज्ञापन


इस दौरान उनका बेटा सचिन गेस्ट हाउस से खाना खाकर बाहर निकला तो उक्त लोगों ने एक राय होकर जान से मारने की नीयत से प्राणघातक हमला किया और उसके पुत्र को जबरन उठाकर अपनी गाड़ी स्विफ्ट डिजायर में डाल लिया। जब इसका विरोध उन्होने व उनकी पत्नी ने किया तो धक्का मारकर गिरा दिया। एक युवक ने चाकू और दो लोागें ने तमचं से फायर किए। सरिया से भी मारपीट की। यह लोग गाड़ी में सचिन को डालकर बिहारी कृषि फार्म की ओर ले गए और उसके ऊपर गाड़ी चढ़ा दी। इन लोगों ने जान से मारने की धमकी दी। सीएचसी से सचिन को गंभीर हालत में आगरा के लिए रैफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें