न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
मुरसान क्षेत्र के एक गांव की महिला को सास का डांटना रास नहीं आया। वह एक बच्चे के साथ ट्रेन से कटने के लिए कंचना फाटक के पास रेलवे ट्रैक पर बैठ गई। लोगों ने जैसे-तैसे महिला को समझाया।
महिला एक शादी समारोह में अपने ननदोई के साथ चली गई थी, जिसका उसकी सास और पति विरोध कर रहे थे। घर लौटने पर सास और पति ने महिला को डांटा। यहां पर महिला के साथ मारपीट का आरोप भी है।
इसी बात से गुस्साई महिला बच्चे को लेकर कंचना पाठक के निकट रेलवे लाइन पर खड़े होकर आत्महत्या करने की कोशिश की। लोगों की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और महिला को थाने ले आई। यहां पर उसे शांत कर परिजनों के साथ घर भेज दिया।