फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी (हाथरस)।
विज्ञापन


ग्राम बसई काजी में रविवार की देर शाम विवाहिता की हत्या के मामले में मायके पक्ष के लोगों ने दहेज की खातिर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दे दी। इस आधार पर पुलिस ने मुुकदमा दर्ज किया है। मामले में मृतक महिला के पति सहित छह लोगों को नामजद किया है।

ग्राम रिजोला राजा थाना सिकंदरपुर वैश्य जनपद कासगंज निवासी राजेश की पुत्री छाया की शादी 18 जून 2017 को हिंदू रीति-रिवाज से योगेंद्र पुत्र सुरेश निवासी बसई काजी थाना सासनी के साथ हुई थी। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर छाया का उत्पीड़न करते चले आ रहे थे।
विज्ञापन


आरोप है कि मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल वालों ने छाया को तरह-तरह की यातनाएं भी दी हैं। इस कारण वह मायके में रहने लगी थी। कुछ महीने पहले छाया के ससुर सुरेश उसे ससुराल लेकर आए थे। 31 मार्च की देर शाम आरोपियों ने एकराय होकर गला दबाकर दहेज की खातिर छाया की हत्या कर दी। पुलिस मौके पर पहुंच गई थी।
विज्ञापन


पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। परिजनों को सूचना भेजी गई थी। घटना की रिपोर्ट मृतक छाया के पिता राजेश पुत्र दयाराम की तहरीर के आधार पर पुलिस ने दर्ज की है, जिसमें पति योगेंद्र, ससुर सुरेश, सास अमरावती, जेठानी नहनी देवी, जेठ नरेश और शेर सिंह को नामजद किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें