न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी (हाथरस)
सासनी। आरक्षी हर्ष चौधरी की मौत के बाद परिजनों को सांत्वना देने वालों का तांता लगा है। हालांकि मृतक हर्ष के परिजन सदमे से अभी उबरे तक नहीं हैं। पत्नी अनामिका का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के परिवार में चूल्हे तक नहीं जले हैं।
मंगलवार को मृतक हर्ष चौधरी के घर ढांढस बधाने वाले ग्रामीणों के अलावा क्षेत्रीय विधायक सदर हरीशंकर माहौर, विधायक सिकंदराराऊ वीरेंद्र सिंह राना, भाजपा के जिलाध्यक्ष गौरव आर्य, जिला महामंत्री रूपेश उपाध्याय ने भी पीड़ित परिवार को ढांढस बधाया और हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया।
इस मौके पर पीड़ित परिवार का हाल-चाल जानने के लिए एसडीएम नीतीश कुमार सिंह एवं प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र सिंह ने भी गांव सठिया पहुंचकर मृतक हर्ष के परिजनों को सांत्वना दी।