अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस।
कोतवाली हाथरस गेट पुलिस ने अश्लील वीडियो बनाकर कई महीनों तक कॉल सेंटर में काम करने वाली एक युवती का शारीरिक शोषण करनेे के आरोपी को दबोच लिया है। आरोपी आशीष उर्फ आशू जैन बीते तीन महीने से पुलिस को चकमा दे रहा था।
पुलिस ने आरोपी को बुधवार को गाजियाबाद के एक घर से गिरफ्तार किया और इसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
10 मई को युवती ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि वह एक कॉल सेंटर में काम करती थी। यहां कॉल सेंटर के मालिक ने उसे नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म किया और इसकी वीडियो भी बना ली। वीडियो को सार्वजनिक करने की धमकी देकर वह महीनों तक युवती का शोषण करता रहा।
यही नहीं उसने होली के त्योहार से ठीक पहले आरोपी ने युवती की फर्जी फेसबुक एकाउंट बाया और उसकी अश्लील फोटो अपलोड कर दिए। इस एकाउंट से उसने युवती के कई रिश्तेदारों को भी जोड़ लिया था। रिश्तेदारों ने अश्लील फोटो अपलोड होने की बात युवती के पिता को बताई, तब कहीं जाकर आरेापी की हैवानियत का पता चला।
युवती के पिता ने आशू जैन के अलावा उसके भाई अभिषेक जैन, बहन नीशू जैन और मां सुमनलता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस तभी से आरोपी की तलाश कर रही थी। मुकदमा दर्ज होने की बात पता चलने पर आरोपी गाजियाबाद में अपनी नौकरी छोड़कर एक मकान में छिप कर रह रहा था।