फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन साल से जमे इंस्पेक्टर व दरोगाओं का होगा तबादला

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन


हाथरस। जिले में तीन साल से जमे पुलिस इंस्पेक्टरों व दरोगाओं का अब तबादला होगा। शासन से आए आदेश के बाद पुलिस के अधिकारी ऐसे इंस्पेक्टर व दरोगाओं की सूची तैयार करने में लग गए हैं। जिससे साफ है कि चुनाव से पहले पुलिस वालों के स्थानांतरण होंगे।

आने वाले दिनों में लोकसभा चुनाव होने है। इसे लेकर शासन फेरबदल करने में जुट गया है। प्रशासनिक अधिकारियों व कर्मचारियों से लेकर पुलिस में तीन साल से एक ही जनपद में तैनात इंस्पेक्टर व दरोगाओं के तबादले होने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे लेकर शासन से आए आदेश के बाद पुलिस के आला अधिकारी सूची तैयार करने में जुट गए हैं। अब देखना होगा कि आखिर कौन जाएगा और कौन रहेगा।
----
जनपद में 31 मई 2019 को तीन साल पूरे करने वाले इंस्पेक्टर व सब इंस्पेक्टरों का तबादला होगा। चुनाव आयोग की गाइड लाइन है। इसे लेकर सूची तैयार कराई जा रही है।
-सिद्धार्थ शंकर मीणा, एसपी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें