न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
हाथरस। 12 दिन पहले चोरी हुई बाइक सासनी गेट पर दिखाई दी तो बाइक स्वामी ने बखेड़ा खड़ा कर दिया। हालांकि इस मामले से पुलिस अनभिज्ञ बनी हुई है।
कोतवाली सदर क्षेत्र के सासनी गेट निवासी न्याय विभाग के कर्मी नागेंद्र सिंह की 14 नवंबर को सीडीओ ऑफिस के पास से बाइक चोरी हुई थी। रविवार को नागेंद्र को वही बाइक सासनी गेट चौराहा पर दिखाई दी, जिसके बाद उन्होंने बाइक को सवार सहित रोक लिया।
बाइक को लेकर दोनों में काफी देर तक कहासुनी हुई, जबकि आरोपी युवक कह रहा था कि उसने तो वह बाइक किसी से खरीदी है। यहां काफी हंगामा हुआ, मामला की जानकारी होने पर पुलिस पहुंच गई और दोनों को अपने साथ कोतवाली ले गई।