फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गृह क्लेश में महिला फंदे पर झूली, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन

हाथरस। कोतवाली हाथरस जंक्शन के गांव टौढ़ में महिला ने फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली। सूचना के बाद पुलिस गांव पहुंच गई और शव को अपने कब्जे में ले लिया। इधर, महिला के मायके पक्ष के लोगों ने किसी भी प्रकार की कार्रवाई कराने से इंकार कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव को उसके परिजनों को सौंप दिया।

जनपद कासगंज के रामपुर निवासी मोहनलाल ने अपनी बेटी खुशबू की शादी करीब आठ वर्ष पहले हाथरस जंक्शन क्षेत्र के टौढ़ निवासी राकेश के साथ की थी। बताया जा रहा है कि शुक्रवार-शनिवार को खुशबू अपने पति के साथ कमरे में थी। रात करीब दस बजे खुशबू की करीब पांच वर्ष की बेटी अपनी दादी के पास गई और उसने खुशबू के फांसी के फंदे पर लटके होने की बात बताई, जिस पर सभी परिजन वहां आ गए।
विज्ञापन


ग्रामीणों की भीड़ भी मौके पर लग गई। पंखे से लटके हुए शव को लोगों ने नीचे उतारा। सूचना के बाद इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई। यहां पर मृतका के मायके पक्ष के लोग भी सूचना मिलने के बाद पहुंच गए। उन्होंने किसी भी प्रकार की पुलिस कार्रवाई करने से मना कर दिया, फिर भी पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। हालांकि यहां पर कोई भी व्यक्ति आत्महत्या का सही कारण नहीं बता सका। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

----
वर्जन-
टौढ़ गांव में एक महिला ने पंखे पर फंदा डालकर आत्महत्या कर ली। इस मामले में मायके पक्ष की ओर से कोई कार्रवाई नहीं किए जाने की बात कही गई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
-डीके सिसौदिया, कोतवाल हाथरस जंक्शन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें