फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सट्टा लिखाई के मांगे पैसे तो की मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन


हाथरस। कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र में एक युवक ने सट्टा लिखाई के पैसे मांगे तो उसके साथ मारपीट कर दी गई और उस पर चोरी का आरोप लगाते हुए पुलिस को सौंप दिया गया।

बताया जा रहा है कि कोतवाली हाथरस गेट इलाके में दो जगहों पर सट्टे का काम हो रहा है। पुलिस द्वारा पकड़े गए युवक ने बताया कि वह एक व्यक्ति के यहां सट्टे की लिखाई का काम करता था। दो महीने के पैसे उसे नहीं दिए गए। उन्हीं पैसों को लेने उस व्यक्ति के यहां गया तो उसके साथ मारपीट कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक ने बताया कि उस पर चोरी का झूठा आरोप लगाया गया है। उसे सट्टे का काम करने वाले ने ही पुलिस पर पकड़वाया है। एसएचओ जितेंद्र कुमार दिखित ने बताया कि नगला तुंदला में सट्टे की खाईबाड़ी करने की पहले से कोई सूचना नहीं थी। सूचना मिलते ही कार्रवाई करते हुए आधा दर्जन से अधिक को सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए गिरफ्तार किया है। अन्य के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें