न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के साकेत कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति के खाते से 4600 रुपए पार हो गए। यह सब मोबाइल फोन पर ओटीपी कोर्ड बताने पर हुआ। इस मामले में कोर्ट के आदेश पर आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज हुआ है।
मोहित सक्सेना पुत्र अनिल बहादुर सक्सेना निवासी साकेत कॉलोनी 19 फरवरी को दिल्ली निवासी एक व्यक्ति के खाते में चार हजार रुपये डालने के लिए अलीगढ़ रोड स्थित एक बैंक गए। बताया जा रहा है कि वह चार हजार रुपये खाते में नहीं पहुंचे। जिसके बाद मोहित ने ऑनलाइन जानकारी करके एक फोन नंबर निकाला, जिस पर फोन किया तो फोन सुनने वाले ने ओटीपी नंबर पूछा।
ओटीपी नंबर बताते ही मोहित के एकाउंट से 4600 रुपये पार हो गए। मोहित का आरोप है कि पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया तो कोर्ट चले गए। जिसके बाद अब कोई के आदेश पर आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज हुआ है। एसएचओ जितेंद्र कुमार दीखित ने बताया कि खाते से 4600 रुपए पार होने का आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की विवेचना शुरू कर दी गई है।