फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति की लात से गिरा गर्भ, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो, अमर उजाला, हाथरस।
विज्ञापन


कैलोरा निवासी छत्रपाल सिंह की शिकायत पर कोतवाली हाथरस गेट पुलिस ने उनकी बेटी के ससुरालियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, जानलेवा हमले जैसे आरोपों में मुकदमा दर्ज किया है।

छत्रपाल सिंह का कहना है कि उनकी बेटी प्रियंका उर्फ नीरज की शादी मई 2015 में महादेव कॉलोनी निवासी हेमंत कुमार सेंगर से की थी। शादी के बाद से ही ससुराली दहेज में स्कॉर्पियो कार की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन


मांग पूरी नहीं होने से नाराज ससुरालियों ने विवाहिता का उत्पीड़न शुरू कर दिया। 27 सितंबर 2016 को उत्पीड़न से तंग विवाहिता अपने मायके चली आई। इसके बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया। प्रियंका फिर अपनी ससुराल पहुंच गई।

15 मार्च 2017 को पति ने दहेज में कार की मांग करते हुए प्रियंका के साथ मारपीट की। इस दौरान पति हेमंत की लात से प्रियंका का गर्भ गिर गया और उसके शरीर से खून बहने लगा। इससे दोनों के बीच दूरियां बढ़ गईं।
विज्ञापन


छह मई को ससुरालियों से तंग आकर विवाहिता स्कूटी से मायके के लिए चली आई। इस दौरान भी पति ने बाइक से स्कूटी को टक्कर मारने की कोशिश की, लेकिन विवाहिता बच गई। कोतवाल हाथरस गेट जेएस पवार का कहना है कि कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें