फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असली नाम और जन्मतिथि छिपाकर पा ली पुलिस कांस्टेबिल की नौकरी

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन


सादाबाद। गांव मंस्या कलां के पुलिस चौकीदार कन्हैयालाल ने गत दिनों तहसील में अधिकारियों को शिकायती पत्र सौंपा। शिकायती पत्र में उसने अपने ही गांव के एक युवक पर फर्जी, कूटरचित प्रमाण पत्रों और अपना असली नाम और जन्म तिथि छिपाकर कांस्टेबिल की नौकरी हांसिल करने का आरोप लगाया है।

शिकायती पत्र में कन्हैयालाल ने आरोप लगाया कि उसके ही गांव के एक अविवाहित युवक ने पूर्व सीएम के समय की कांस्टेबल पुलिस भर्ती में अपना असली नाम व जन्मतिथि छिपाकर नौकरी प्राप्त कर ली है। जालसाजी कर इसने इंटर की सनद भी प्राप्त कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


कूटरचित निवास और जाति प्रमाण पत्र आदि बनवाकर जानबूझ कर उनका प्रयोग कर अपने आधार कार्ड में जन्मतिथि और नाम में बदलवा कर अधिकारियों को गुमराह किया है। इस युवक के खिलाफ दिल्ली के एक थाने में मुकद्दमा भी दर्ज है। इस पूरे षडय़ंत्र में इसके परिवार के लोग भी शामिल हैं। यह युवक उसे अब चौकीदारी की नौकरी से हटवाने और झूठे केस में फंसवाने और परिवार सहित जान से मारने की धमकी दे रहा है। शिकायती पत्र में उसने कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें