न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
सादाबाद क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला ने तहसील दिवस में गांव के एक व्यक्ति द्वारा अपनी नाबालिग बेटी के गले में हाथ डालकर बदनीयती से छेडख़ानी करने और इसकी शिकायत करने पर मारपीट कर जाने से मारने की धमकी देने की शिकायत की।
शिकायती पत्र में महिला ने बताया कि उसकी नाबालिग बेटी दुकान से माचिस लेकर आ रही थी, तभी रास्ते में गांव का ही एक व्यक्ति मिला और उसने बदनीयती से उसकी बेटी के गले में हाथ डाल लिया और छेडख़ानी करने लगा।
इसकी जानकारी उसकी बेटी ने उसे दी वह उक्त व्यक्ति की शिकायत करने उसके घर गई तो उक्त व्यक्ति की पत्नी और अन्य दो लोगों ने उसे व उसकी नाबालिग बेटी को पकड़ लिया और गाली गलौज करते हुए सड़क पर गिराकर लात घूसों थप्पड़ों से पीटा और जान से मारने की धमकी दी। वह शिकायत करने थाने भी पहुंची, लेकिन उसकी एक नहीं सुनी गई।