न्यूज डेस्क, अमर उजाला सासनी (हाथरस)
मंगलवार की देर रात सड़क हादसे में घायल सासनी देहात के प्रधान कप्तान सिंह की मौत हो गई थी। दूसरा साथी खन्ना कुशवाहा जिन्हें गंभीर रूप में उपचार के लिए आगरा रेफर किया गया था उसकी भी मौत हो गई। दुर्घटना की रिपोर्ट ग्राम प्रधान मृतक कप्तान के भाई मुकेश पुत्र हरपाल सिंह ने अज्ञात टैंकर चालक व परिचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
इधर, मौत की सूचना मिलते ही सासनी देहात के माजरा हरी नगर एवं ग्राम खेड़िया में मातम फैल गया। परिजन सिर पटक पटक कर विलाप कर रहे है। ग्राम प्रधान मृतक कप्तान की पत्नी पूजा एवं दो मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया छीन गया है।
भाई बहन एवं पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल है। दूसरी ओर ग्राम खेड़िया में मातम भरा सन्नाटा छाया हुआ है। पोस्टमार्टम के बाद खन्ना कुशवाहा का शव गांव पहुंच गया है। खन्ना कुशवाहा पांच भाई बहन है। जिनमें दो बडे व दो छोटे भाई बहन है।