फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंगर नदी में दो लाश मिलने से मची सनसनी

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन


हाथरस। हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव जहांगीरपुर के निकट सेंगर नदी में गुरुवार की देर शाम दो एक युवक और एक अधेड़ का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस दोनों के शवों को जिला अस्पताल लेकर आई। यह दोनों पिछले 25 दिसंबर से गायब थे। आखिर इनकी मौत कैसे हुई है। इसे लेकर अभी संशय बना हुआ है।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। वैसे हाथरस जंक्शन थाना प्रभारी का कहना था कि दोनों शराब पीने के आ दी थे और इसी के चलते नदी में गिर गए होंगे। हाथरस जंक्शन क्षेत्र में गुरुवार की शाम को कुछ लोगों की नजर सेंगर नदी में जब एक अंगोछे पर पड़ी तो इन लोगों को शक हुआ। वहां आनन-फानन में भीड़ एकत्रित हो गई। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने जब वहां खंगाला तो नदी में दो लाशें मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनकी पहचान निकट के ही गांव जहांगीरपुर निवासी 45 वर्षीय राकेश पुत्र रामपाल सिंह व 58 वर्षीय रामकुमार पुत्र रेवती सिंह के रूप में ग्रामीणों ने की। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम गृह पहुंचवाया। पुलिस के मुताबिक यह दोनों 25 दिसंबर से गायब थे और परिजन इनकी तलाश कर रहे थे लेकिन यह नहीं मिले। कोतवाली निरीक्षक हाथरस जंक्शन ने बताया दोनों शराब के आदी थे और माना जा रह है कि शराब के नशे में ही यह नदी मेें गिर गए होंगे। परिजनों ने भी गुमशुदगी में यही लिखकर दिया था कि दोनों शराब के नशे के आदी हैं। शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें