फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिटी स्टेशन से देर रात नहीं गुजरी कोई ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
हाथरस। सिटी स्टेशन पर शनिवार की देर रात कोई ट्रेन नहीं गुजरी। रात्रि में रेलवे ट्रैक पर फुटओवर ब्रिज कार्य हुआ। इस कारण ट्रैक कुछ घंटे बाधित रहा। बता दें कि सिटी स्टेशन पर दो ट्रैक से मालगाड़ी व पेसिंजर ट्रेनें गुजरती है।

यहां पर हर रोज यात्री ट्रैक को पार करके प्लेट फार्म नंबर दो पर आने वाली ट्रेन में सवार होते हैं। इस कारण अनहोनी का डर सताता रहता है। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवें द्वारा प्लेट फार्म नंबर एक से दो पर जाने के लिए फुट ओवरब्रिज का निर्माण किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार की रात को फुट ओवर ब्रिज निर्माण के चलते ब्लाक लिया गया। इस कारण देर रात सिटी स्टेशन से कोई भी ट्रेन नहीं गुजरी। इस मामले में डीआरएम पीआरओ राजेंद्र सिंह का कहना है कि शनिवार की रात को एसओबी कार्य निर्धारित किया गया है। जल्द यात्रियों को प्लेट फार्म नंबर एक से दो पर जाने की सुविधा होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें