न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
हाथरस। कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव चंद्रगढ़ी में दीवार काटकर बदमाश राशन डीलर के घर से लाखों की चोरी कर ले गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना को लेकर पूछताछ की।हरीशचंद्र पुत्र डोरीलाल निवासी चंद्रगढ़ी कोतवाली चंदपा राशन डीलर है।
सोमवार की रात को उनके मकान की दीवार काटकर घर के अंदर दाखिल हुए और घर में रखे दस हजार रुपये और करीब पौने दो लाख रुपये सोने-चांदी के आभूषण पार कर ले गए। जिस कमरे की दीवार काटी गई, उसमें परिवार का कोई सदस्य नहीं सो रहा था।
घटना की जानकारी सुबह जागने पर परिजनों को हुई। दीवार कटी देखकर परिजनों ने होश उड़ गए। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच घटना की जानकारी ली और छानबीन में जुट गई।