न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
हाथरस। पुलिस चौकी में किशोर के साथ कुकर्म करने के आरोपी सिपाही की गिरफ्तारी होगी। इसे लेकर सीओ ने कोतवाल को पत्र लिखकर निर्देश दिया है। जिसमें सिपाही के घर का पता भी है।
पिछले दिनों चौकी चामड़ गेट में सिपाही संजेश यादव निवासी इटोली जसराना जनपद फिरोजाबाद पर 15 साल के किशोर के साथ कुकर्म करने का आरोप लगा है।
इसे लेकर एससी/एसटी एक्ट सहित पोस्टो एक्ट में सिपाही के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा भी दर्ज है, लेकिन घटना वाले दिन से ही सिपाही फरार चल रहा है। अब सीओ सिटी ने कोतवाल को आरोपी सिपाही की गिरफ्तारी को पत्र लिखा है।