ब्यूरो, अमर उजाला, हाथरस।
कोतवाली हाथरस गेट में एक महिला ने अपनी पुत्रवधु के पिता-भाई सहित चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में महिला और उसके पुत्र के साथ मारपीट करने और घर में रखी 10 हजार रुपये की नकदी एवं सोने-चांदी के जेवरात लूटकर ले जाने के आरोप लगाए गए हैं।
महिला विमला देवी निवासी टुकसान का आरोप है कि उनके पुत्र लव कुमार की शादी करीब आठ वर्ष पूर्व बिना दान-दहेज के हुई थी। शादी के वाद से ही उनकी पुत्रवधू ललतेश पुत्री मंगलसेन निवासी कली का नगला कोतवाली सादाबाद पुत्र पर उसके साथ मायकेचलने के लिए दबाव बनाती रहती थी।
जब उसके पुत्र ने उसकी बात नहीं मानी तो वह साल में सात-आठ माह तक अपने मायके रहने लगी, जिससे उसके कोई संतान भी नहीं हुई। विगत 23 मई को उसका पिता मंगलसेन, साले दिनेश और करन सिंह उर्फ कलुआ व एक अन्य व्यक्ति उसके घर आए।
इन लोगों ने आते ही उसके पुत्र लव कुमार के साथ घर में घुसकरमारपीट की। इस दौरान यह लोग उसके घर में रखे 10 हजार रुपये, जेवरात लूटकर ले गए। विरोध करने पर इन लोगों ने उसके और उसके पुत्र के साथ मारपीट की। यह मुकदमा न्यायालय आदेश पर दर्ज किया गया है।