फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुनार को बातों में फसाकर 10 हजार रुपए का सोना ठग ले गए स्कूटी सवार युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, हाथरस।
विज्ञापन


कोतवाली हाथरस गेट के तमनागढ़ी में स्कूटी सवार दो युवकों ने ज्वैलर्स को ठगी का शिकार बना डाला। बातों में फंसाकर ज्वैलर्स से दस हजार रुपये का सोना लेकर युवक फरार हो गए। सूचना के बाद मौके पर दल-बल के साथ पहुंचे एसएचओ ने पूरे घटना क्रम की जानकारी ली और फिर अपनी छानबीन शुरू कर दी।

नवलनगर निवासी उमेशचंद्र सोनी उर्फ बबलू भइया जी की अलीगढ़ रोड तमनागढ़ी में ऊंकार ज्वैलर्स के नाम से सोने-चांदी के आभूषणों की दुकान है। सोमवार की दोपहर दुकान पर स्कूटी सवार दो युवक आए और उन्होंने सोने का पैंडल खरीदने की बात कही। इस पर उमेशचंद्र उन्हें पैंडल दिखाने लगे।
विज्ञापन


इसी बीच एक युवक ने उस पैंडल को सड़क पार एक दुकानदार को अपना परिचित बताते हुए, उसे दिखाने की बात कही। इस पर ज्वैलर्स से उसे पैंडल दे दिया, इतने में ही दूसरे युवक ने एक सोने की अंगूठी और दिखाने की बात कही। दुकानदार ने उसे भी अंगूठी भी दे दी।

पैंडल और अंगूठी लेकर स्कूटी सवार युवक वहां से फरार हो गए। ज्वैलर्स शोर मचाता रह गया और देखते ही देखते करीब दस हजार रुपये के सोने की ठगी करने वाले युवक आंखों से ओझल हो गए। इस बात की सूचना ज्वैलर्स ने पुलिस को दी। जिसके बाद एसएचओ जितेंद्र सिंह दीखित मय फोर्स के मौके पर पहुंच गए और घटना के बारे में पूरी जानकारी ली। ज्वैलर्स की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन


ज्वैलर्स से एक सोने के पैंडल और अंगूठी की ठगी हुई है। जानकारी मिली है कि दो स्कूटी सवार युवकों ने उसे बातों में फंसाया और फिर पैंडल और अंगूठी लेकर रफू-चक्कर हो गए। मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है। जल्द ही ठगी करने वाले हमारी पकड़ में होंगे।
जितेंद्र सिंह दीखित, एसएचओ कोतवाली हाथरस गेट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें