न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
गांव सलेमपुर सादाबाद निवासी अरूण कुमार शर्मा पुत्र राजेंद्र किशोर ने कोतवाली में तहरीर दी है। तहरीर में आरोप है कि शनिवार की शाम करीब सवा पांच बजे वह सादाबाद में हाइवे प्लाजा स्थित बैंक ऑफ आर्यावर्त में शाखा प्रबंधक से मिलने किसी कार्य से गया था।
जब वह शाखा की तरफ मुड़े तो पीछे से एक व्यक्ति जिसकी उम्र करीब 20 से 22 साल, लाल रंग की एक्टिवा से मेरी बाइक में पीछे से टकरा गया और उतरते ही गाली गलौज और नोंकझोंक करने लगा, लेकिन वह इस युवक की बातों को अनसुनी कर बाइक को हाइवे प्लाजा के सामने खड़ी करके अंदर चला गया। लेकिन इतने में ही उक्त युवक अपने अन्य दो साथियों के साथ आया और उनकी बाहर खड़ी बाइक को बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया और भाग गए।