फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचा कारतूस सहित हिस्ट्रीसीटर दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी (हाथरस)
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस ने बुधवार की देर रात गश्त के दौरान हनुमान चौकी-ममौता संपर्क मार्ग से एक शातिर हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से तमंचा और कारतूस भी बरामद किए हैं। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। गुरुवार को पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेजा गया है।

प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र सिंह ने बताया कि बुधवार की देर रात एसआई संतोष सिंह मय हमराह अफसर खान, नवनीत और सचिन के हनुमान चौकी-ममौता संपर्क मार्ग पर गश्त कर रहे थे। जैसे ही एचएस डिग्री कॉलेज के निकट पहुंचे, वैसे ही एक व्यक्ति को आता हुआ देखा। वह पुलिस को देखकर लौटने लगा। घेराबंदी कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम भोला उर्फ भोलाशंकर पुत्र सूरजपाल निवासी ममौता कलां बताया है। पुलिस आरोपी के कब्जे से 315 बोर का तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी शातिर हिस्ट्रीशीटर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें