क्राइम न्यूज, अमर उजाला, हाथरस।
कोतवाली हाथरस गेट के पत्थरवाली रोड स्थित शमशान घाट में हुई मारपीट मामले में चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज हुई है। 18 मई को आरोपियों ने शमशान में मृतक पर अपने रुपयों को लेकर हंगामा व मारपीट की थी।
उल्लेखनीय है कि कोतवाली सदर क्षेत्र के मोतीराम चौक सादाबाद गेट निवासी अजय कुमार बंसल (56) पुत्र मुकंदीलाल बंसल की 18 मई को मौत हो गई थी। परिवार के लोग शव का अंतिम संस्कार करने शमशान घाट पहुंचे तो नामजद देवेश, भोला पुत्रगण इगलास अड्डा, सुरेश पुत्र मवासी निवासी नगला तुंदला और हरीओम ने मृतक के परिजनों के साथ अभद्रता की।
विरोध करने पर उन्होंने मारपीट भी की। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। जिसके बाद आरोप मौके पर ही अपनी बाइक छोड़कर फरार हो गए। एसएचओ जितेंद्र सिंह दीखित का कहना है कि शमशान में रुपये के लेन-देन को लेकर हुई मारपीट में चार लोगों के खिलाफ विजय कुमार निवासी बस स्टैंड ने तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।