फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिकंदराराऊ में बेची गई थी सिम।

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

नोएडा की ईको टेक कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार की सुबह नगर में कई मोबाइल सिम विक्रेताओं के यहां दबिश दीं और उन्हें पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। पुलिस नोएडा में 13 मई को हुई लूट की घटना के सिलसिले में यहां आई थी। काफी देर तक पूछताछ करने के बाद पुलिस ने एक को छोड़ दिया। बाकी तीन को पुलिस अपने साथ नोएडा ले गई।

बता दें कि नोएडा के ईको टेक कोतवाली क्षेत्र में 13 मई को एक कार को रेेकी कर लूट की वारदात को अंजाम दिया गया था। इंस्पेक्टर ईको टेक कोतवाली मनोज कुुमार ने बताया कि लूट के दौरान मोबाइल पर जो सिम प्रयुक्त हुई थी, वो नगर के ही एक सिम विक्रेता के यहां से जारी की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस आधार पर पुलिस ने पूछताछ के लिए नगर के चार लोगों को हिरासत में लिया। पूछताछ के बाद एक को रिहा कर दिया और बाकी के तीन संदिग्धों को नोएडा पुलिस अपने साथ ले गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें