फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक और महिला ठगी का शिकार।

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
विज्ञापन


नगर के पंत चौराहे से मंगलवार की दोपहर को हाथरस जाने वाले मार्ग पर वाहन में बिठाने का लालच देकर शातिर लोगों ने महिला को झांसे में लेकर उसके गहने उतरवाकर लिफाफे में रख लिए। बातों में उलझाकर लिफाफा बदल लिया और रफूचक्कर हो गए। पीड़ित महिला ने कोतवाली में तहरीर दे दी है।

जानकारी के अनुसार दिल्ली के भजनपुरा थाना इलाके के शिवाजी रोड नगर निवासी महिला सुदामा देवी पत्नी रूप सिंह एटा से बस में बैठकर दिल्ली जाने के लिए पंत चौराहे पर उतर गई। दिल्ली की बस पकड़ पातीं, उससे पहले ही दो युवक उसके पास आए और कहने लगे कि उनकी गाड़ी सिक्योरिटी में है। उसमें बैठ जाओ, जबकि वह गाड़ी उनकी थी नहीं।
विज्ञापन


एक युवक ने कहा कि आगे जाकर गाड़ी को पुलिस चेक करेगी, इसलिए आप इस लिफाफे में अपने जेवर उतारकर रख लो। महिला ने तीन अंगूठी सोने की और एक चेन उतारकर लिफाफे में रख ली। बातों में लगाकर ठगों ने महिला से लिफाफा बदल लिया और उसे गाड़ी में बिठाने की बजाय कहकर चले गए कि अभी आते हैं, लेकिन लौटकर नहीं आए।
विज्ञापन


जिस गाड़ी में महिला से बैठने के लिए कहा गया था, वह गाड़ी मौके पर ही खड़ी रही। शक हुआ तो महिला ने अपना लिफाफा खोल कर देखा तो उसमें छोटे-छोटे पत्थर तथा लकड़ी के टुकड़े रखे हुए थे। पुलिस मौके पर पहुंच गई। छानबीन की तो पता चला कि जिस गाड़ी में महिला से बैठने के लिए कहा गया था, वह उनकी उन लोगों की थी ही नहीं। पीड़ित महिला ने कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें