फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इगलास सीओ ने शिकायतकर्ता के दर्ज किए बयान

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन

हाथरस। फर्जी टिकट घोटाले में इगलास सीओ ने गुरुवार को शिकायकर्ता के बयान दर्ज किए। इस मामले में इगलास पुलिस जल्द ही कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर देगी। घोटाले में लिप्त अन्य लोगों की तलाश में एसटीएफ जुटी हुई है।

उल्लेखनीय है कि अगस्त माह में एसटीएफ ने फर्जी टिकट घोटाले का खुलासा किया था। इस दौरान 11 लोगों को एसटीएफ ने दबोचा था। उच्च स्तर तक इस मामले में जांच हुई। इस गैंग के मास्टर माइंड हाथरस डिपो में ही तैनात थे। पिछले दिनों शासन ने अलीगढ़ के आरएम के अलावा हाथरस के एआरएम को भी निलंबित कर दिया था। यहां के एक दर्जन से अधिक चालक-परिचालकों की संविदा समाप्त की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले की विवेचना इगलास सीओ कर रहे हैं। गुरुवार को शिकायकर्ता पंकज लवानिया इगलास गए। उन्होंने सीओ के यहां बयान दर्ज कराए। स्टिंग ऑपरेशन से संबंधित डीवीडी आदि पुलिस को सौंपी। शिकायतकर्ता की मानें तो इगलास पुलिस फर्जी टिकट मामले में दस दिन के अंदर चार्जशीट दाखिल कर देगी, जो लोग इस मामले में फरार चल रहे हैं, उनकी तलाश के लिए एसटीएफ जुटी हुई है। शिकायकर्ता पंकज लवानिया का कहना है कि गुरुवार को फर्जी टिकट मामले में इगलास सीओ के यहां बयान दर्ज कराए हैं। स्टिंग की सीडी आदि भी दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें