फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोर की हत्या कर ई-रिक्शा लूटा  

Thu, 26 Oct 2017 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस।
विज्ञापन
आकाश का फाइल फोटो। - फोटो : file Photo
विज्ञापन
जिले में ई-रिक्शा चालकों की हत्या कर ई-रिक्शा लूटने की घटनाएं थम नहीं रहीं। बदमाशों ने एक और ई-रिक्शा चालक की हत्या कर दी और उसका ई-रिक्शा लूट ले गए। 15 वर्षीय ई-रिक्शा चालक का शव बुधवार की सुबह इगलास रोड पर गांव नगला हेमा के निकट मिला। मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। यह किशोर 24 घंटे पहले घर से रिक्शा लेकर निकला था और रात तक घर नहीं लौटा। सुबह उसका शव मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। इस मामले की रिपोर्ट मृतक के पिता ने कोतवाली सदर में इस मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है।  
विज्ञापन


मृतक के पिता राजू माहौर ने कोतवाली सदर पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उनका 15 वर्षीय पुत्र आकाश माहौर निवासी नाई का नगला नई बस्ती हाथरस घर से मंगलवार की सुबह करीब नौ बजे ई-रिक्शा लेकर निकला था। देर शाम तक वह घर नहीं पहुंचा तो रात में ही परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। परिजनों ने इस संबंध में कोतवाली सदर पुलिस को भी जानकारी दी थी। सुबह पांच बजे परिजनों को जानकारी मिली कि इगलास रोड पर गांव नगला हेमा के निकट एक किशोर का शव मिला है।

जानकारी पर परिजन मौके पर पहुंचे तो उन्होंने शव की शिनाख्त आकाश माहौर के रूप में कर ली। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पिता राजू माहौर की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या एवं ई-रिक्शा लूटने का मामला दर्ज कर लिया है। सदर कोतवाली प्रभारी जसपाल सिंह पवार ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द से जल्द अभियुक्तों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा करने के प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें