फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुपये डबल करने के नाम पर की करोड़ों की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन


एक कंपनी के कुछ एजेंट रुपये डबल कराने के नाम पर काफी लोगों के करीब दो करोड़ से ज्यादा रुपये की ठगी कर यहां से भाग गए। इस मामले में अब कोतवाली हाथरस गेट में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

अलीगढ़ रोड तमना गढ़ी निवासी श्यामवीर सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा है कि रावत नगर कॉलोनी में एक स्काई हाई इंक्रा ई वुल्ड लिमिटेड का ऑफिस था। यहां पर लोगों से यह कह कर रुपये जमा कराए गए कि उन्हें उनके रुपयों का अच्छा ब्याज मिलेगा और कम समय में रुपये दोगुने हो जाएंगे। इस कंपनी में श्यामवीर सिंह एजेंट के तौर पर काम करता था। अन्य लोग भी एजेंट थे। आरोप है कि इन लोगों ने करीब दो करोड़ रुपये से ज्यादा जमा करा लिए। इस दौरान एक दिन कंपनी के लोग ऑफिस बंद कर भाग गए और लोगों के रुपये भी नहीं लौटाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पूरे मामले को लेकर कोतवाली हाथरस गेट में खेमचंद्र पुत्र भगवानदास निवास कुशीनगर टुंडपुरा देवरी रोड आगरा, अशोक पुत्र भगनू प्रसाद निवासी आवास विकास आगरा और लाखन सिंह चंदेल निवासी सेवला बुद्ध रोड कटरा आगरा के खिलाफ कोतवाली हाथरस गेट में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है। एसएसआई विपिन यादव ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें